संध्या के समय घर की चौखट पर क्यों नहीं बैठना चाहिए।
नमस्कार दोस्तों, संध्या के समय घर की चौखट पर क्यों नहीं बैठना चाहिए। वास्तु अनुसार घर में कितने फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। घर में हर एक वस्तु का नाता वास्तु से बताया गया है। घर की सीढ़ियों के नीचे रसोई होना शुभ है या अशुभ। ये सभी सवालों का जवाब आपको इसी video मे मिलनेवाला है। तो दोस्तों video सुरु करनेसे पहले सच्चे दिल से कमेंट मे जय श्री कृष्ण जरूर लिखें। घर में अक्सर बड़े बुजुर्ग, घर की चौखट पर खड़ा होने से मना करते हैं, लेकिन इसकी पौराणिक मान्यता क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। दोस्तों, वास्तु शास्त्र में घर के लिए कई नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर समय रहते नियमों का पालन न किया गया, तो व्यक्ति को वास्तुदोष का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपने घर के बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि, संध्या के समय घर की चौखट पर नहीं बैठना चाहिए। आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। संध्या के समय घर की चौखट पर बैठना क्यों है वर्जित। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दहलीज का संबंध माता लक्ष्मी से है। ऐसा माना जाता है कि, संध्या के समय माता लक्ष्मी प्रवेश द्वार से ही घर में आती हैं। अब ऐसे में अगर उस समय घर की चौखट पर बैठ जाएं, तो माता लक्ष्मी वापस तली जाएंगी। इसलिए घर के बड़े बुजुर्ग संध्या के समय दहलीज पर बैठने से मना करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार घर की दहलीज पर बैठने से दरिद्रता का आगमन होता है, और नकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। चौखट के सामने न खोलें जूते धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की चौखट के सामने जूते चप्पल रखने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, इससे माता लक्ष्मी का अपमान होता है, और वह घर से चली जाती हैं। जिसके कारण घर परिवार में धन संबंधित परेशानियां आने लग जाती हैं, और व्यक्ति को धन हानि होने लग जाता है। चौखट पर बैठकर न कांटें नाखून घर की दहलीज पर बैठकर नाखुन भूलकर भी नहीं काटना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इसके अलावा घर की दहलीज पर बैछकर मांसाहारी भोजन करना वर्जित माना जाता है। साथ ही घर की दहलीज पर कैलेंडर या घड़ी इत्यादि नहीं टांगना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। घर की चौखट नहीं होनी चाहिए खंडित, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की चौखट खंडित नहीं होना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मकता चली जाती है और घर-परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति पैदा होने लग जाती है। टूटी हुई चौखट भी बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए इसकी मरम्मत जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए। वास्तु अनुसार घर में कितने फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। घर में हर एक वस्तु का नाता वास्तु से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में हर उस एक चीज के बारे में बताया गया है, जो घर या घर के आसपास मौजूद होती है। ताकि घर पर किसी भी वस्तु का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। घर में हर एक वस्तु का नाता वास्तु से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में हर उस एक चीज के बारे में बताया गया है, जो घर या घर के आसपास मौजूद होती है। ताकि घर पर किसी भी वस्तु का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। ठीक ऐसे ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि, घर में तस्वीर लगाते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए। आप में से ज्यादातर लोगों ने घर में कई सारे फोटो फ्रेम लगाए होंगे। ऐसा करने वास्तु में गलत माना गया है। ज्यादा फोटो फ्रेम वास्तु दोष पैदा करते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में कितने फोटो फ्रेम लगाना वास्तु दृष्टि से शुभ माना जाता है। साथ ही, यह भी बताया कि संख्या के साथ-साथ फोटो फ्रेम घर में लगाते समय वास्तु से जुड़े किन नियमों का पालन करना चाहिए। तो आइये जानते हैं इस बारे में। घर में कितने फोटो फ्रेम लगा सकते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सिर्फ चार फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। इससे ज्यादा फोटो फ्रेम लगाना वास्तु दोष को उत्पन्न करता है। यह चार फोटो फ्रेम भी वास्तु के मुताबिक होने चाहिए। यानी कि वास्तु में इसका भी उल्लेख है कि, कौन कौन से फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। घर में चार फोटो फ्रेम कुछ इस प्रकार से लगाने चाहिए कि एक परिवार की तस्वीर, एक पितरों की तस्वीर, एक भगवान या गुरु की तस्वीर और एक दांपत्य जीवन की तस्वीर। इस हिसाब से कुल मिलाकर घर में सिर्फ चार फोटो फ्रेम इस तरह से लगाने चाहिए तभी शुभ होता है। तस्वीर लगाते समय दिशा का भी महत्व होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। भगवान की तस्वीर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इसके अलावा, परिवार और दांपत्य जीवन की तस्वीर उत्तर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। अगर आपको भी घर में कई सारी तस्वीरें लगाने का शौक है, तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि, आखिर घर में कितने फोटो फ्रेम लगाना वास्तु के मुताबिक सही है। घर की सीढ़ियों के नीचे रसोई होना शुभ है या अशुभ, वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि, घर में अगर सीढ़ियां हैं तो, उसके आसपास, उसके ऊपर या उसके नीचे किन चीजों को रखना चाहिए, या कैसा निर्माण कराना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक वस्तु के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर में कौन से स्थान पर क्या होना चाहिए, किस रंग का होना चाहिए। किस प्रकार का होना चाहिए, किन चीजों को घर में रखने से बचना चाहिए। घर के हर एक हिस्से की दिशा कैसी होनी चाहिए, आदि के बारे में वास्तु शास्त्र हमें बताता है। ठीक ऐसे ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि, घर में अगर सीढ़ियां हैं तो, उसके आसपास, उसके ऊपर या उसके नीचे किन चीजों को रखना चाहिए, या कैसा निर्माण कराना चाहिए। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि, सीढ़ियों के नीचे रसोई के होने का क्या मतलब होता है। और क्या हैं, इसके शुभ अशुभ परिणाम। घर की सीढ़ियों के नीचे रसोई होना शुभ है, या अशुभ वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों का संबंध राहु से होता है। वहीं, घर की रसोई का संबंध नवग्रहों से माना जाता है। राहु एक पाप ग्रह है जबकि नव ग्रह की हिन्दू धर्म में पूजा की जाती है। राहु इन नव ग्रहों से बाहर गिने जाते हैं, क्योंकि वह राक्षस देह से उत्पन्न हुए हैं। वहीं, राहु को नव ग्रहों का दुश्मन भी कहा जाता है। ऐसे में घर में मौजूद हर वो वस्तु या स्थान जिसका संबंध राहु से हो उसे आसपास नवग्रहों या अन्य ग्रहों से संबंधित वस्तु न तो रखनी चाहिए, और न ही नव ग्रहों से संबंधित कोई निर्माण कराना चाहिए। इससे अशुभ होता है। असल में, घर की रसोई हेमशा खुली रखी जाती है यानी कि खुले स्थान पर होनी चाहिए क्योंकि यहां अग्नि देव स्थापित होते हैं। अग्नि को नियंत्रित करती है, पंच तत्वों में से एक वायु। अगर अग्नि का स्थान बंधा हुआ होगा तो घर में क्लेश, नकारात्मकता, अशांति का वास होगा। अगर आपके भी घर में सीढ़ियों के नीचे रसोई बनी हुई है तो, इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि, सीढ़ियों के नीचे रसोई होने का क्या अर्थ होता है, और वास्तु में इसे शुभ माना जाता है, या अशुभ। तो दोस्तों उम्मिद करता हू की, आपको video पसंद आया होगा। और आप हमारे channel पर नये हो तो, video को like, और channel को subscribe जरूर करे। आपके एक लाईक से ही हमे प्रेरणा मिलती है, और हम मोटिवेट होते है। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ